ISRO में वैज्ञानिक और इंजिनियर के कई पदों के लिए निकली भर्ती, बीटेकधारी करें अप्लाई, जान लें एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स | ISRO has released recruitment for many posts of scientist and engineer isro vacancy 2025 ISRO Notification PDF 2025

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- ये हैं देश के टॉप तीन IIT कॉलेज

ISRO Bharti 2025: कुल पद और योग्यता

इस भर्ती के तहत कुल 39 पद भरे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या आर्किटेक्चर जैसे इंजीनियरिंग विषयों में ग्रेजुएशन डिग्री (B.E./B.Tech या समकक्ष) प्राप्त की है, वे आवेदन के पात्र हैं। इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 14 जुलाई 2025 तक की स्थिति में लागू होगी। SC, ST, OBC, PwBD और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

ISRO Notification PDF 2025

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-10 के पे मैट्रिक्स के अंतर्गत ₹56,100 प्रतिमाह प्रारंभिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा, उन्हें केंद्र सरकार के अनुसार अन्य भत्ते भी प्राप्त होंगे। आवेदन के लिए तय शुल्क की बात करें तो सभी आवेदकों को शुरुआत में ₹750 शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, SC/ST, PwBD और पूर्व सैनिकों को यह राशि पूर्ण रूप से वापस कर दी जाएगी। अन्य वर्गों के लिए ₹500 की कटौती के बाद शेष राशि रिफंड की जाएगी।

ISRO Vacancy 2025: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

लिखित परीक्षा भाग-I: संबंधित विषय (जैसे मैकेनिकल, सिविल आदि) से जुड़े 80 MCQ प्रश्न, प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
भाग-II: 15 एप्टीट्यूड और जनरल एबिलिटी से संबंधित प्रश्न होंगे, जिनमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

इंटरव्यू लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह खबर भी पढ़ें:- NIOS Class 10th Results 2025: जानें पिछले सालों में कब-कब जारी हुए एनआईओएस 10वीं रिजल्ट



Source link


Share this on

Leave a Comment