JNVST Class 6 Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख कल, जल्द करें अप्लाई | Patrika News

Share this on


JNVST Class 6 Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (JNV) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 को समाप्त की जा रही है। जिन अभिभावकों की इच्छा है कि उनका बच्चा नवोदय विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करे, वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन जरूर कर लें। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) के माध्यम से किया जाएगा। यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है, जिसमें चयनित होने पर विद्यार्थी को बिना किसी शुल्क के नवोदय विद्यालय में पढ़ाई का मौका मिलता है।



Source link


Share this on

Leave a Comment