18 जून तक करें ऑनलाइन रिपोर्टिंग
जोसा काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 3 जून से शुरू हो गया है। पहले सीट आवंटन का रिजल्ट 14 जून को जारी किया गया। जिन कैंडिडेट्स का पहला सीट अलॉटमेंट में रिजल्ट आया है, वे 18 जून तक अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ ऑनलाइन रिपोर्ट करें।
यह भी पढ़ें
ये हैं मेडिकल के 10 बेस्ट कॉलेज | Top Medical College
ऑनलाइन रिपोर्टिंग में जोसा द्वारा विद्यार्थियों को अपलोड किए गए दस्तावेजों में त्रुटि पाए जाने पर विद्यार्थियों को क्वॉयरी (पूछताछ) के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। छात्रों को 19 जून शाम पांच बजे तक जोसा द्वारा प्राप्त क्वेरी के रिस्पांस देकर अपनी आवंटित सीट कन्फर्म करनी होगी।
यह भी पढ़ें
NEET Topper Success Story: पिता धोते हैं शादियों में बर्तन, बेटा करता है मजदूरी, ऐसी है NEET में सफलता पाने वाले श्रवण की कहानी
23 IIT और 32 NIT में मिलेगा दाखिला
जोसा काउंसलिंग के जरिए कॉलेजों की कुल 62,853 सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा। इनमें 23 IIT की 18160 सीटें, 32 NIT की 24525 सीटें, 26 ट्रिपलआईटी की 9940 सीटें एवं 47 जीएफटीआई की 10228 सीटें शामिल हैं।