करीब एक लाख परीक्षार्थी ने किया था आवेदन
रीट परीक्षा दो लेवल में होती है। इस परीक्षा के लिए कुल 1,14,696 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से लेवल-1 में 3,46,626 और लेवल-2 में 9,68,502 परीक्षार्थी ने अप्लाई किया था। आवेदन करने वाले करीब 1 लाख परीक्षार्थी में से 92,767 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे। वहीं लेवल 1 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले कैंडिडेट्स की संख्या 3,14,195, लेवल-2 में 8,79,671 परीक्षार्थीी उपस्थित हुए थे।
| कैटेगरी | कुल | लेवल 1 | लेवल 2 |
| आवेदन | 1,14,696 | 3,46,626 | 9,68,502 |
| उपस्थित हुए | 92,767 | 3,14,195 | 8,79,671 |
Bihar Home Guard: गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी की परीक्षा पोस्टपोन, इस Help Line नंबर पर करें संपर्क
क्या रहा इस बार का पासिंग परसेंटेज
वहीं पास हुए कैंडिडेट्स की बात करें तो रीट लेवल 1 में 1,95,847 और लेवल-2 में 3,93,124 और दोनों स्तर में 47,097 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। पासिंग परसेंटेज की बात करें तो लेवल-1 में 62.33 प्रतिशत, लेवल-2 में 44.69 प्रतिशत और दोनों लेवल में 50.77 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं।
UPSC Success Story: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बेटी को बनाया अफसर, जानिए 53वीं रैंक लाने वाली शिवानी की प्रेरणादायक कहानी
कैसा था रीट 2022 का रिजल्ट
वहीं वर्ष 2022 का रीट रिजल्ट भी शानदार रहा था। 2022 में रीट लेवल-1 में 2.03 लाख और लेवल 2 में 6.03 लाख अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया था। रीट लेवल-1 में 320014 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें से 203609 पात्र घोषित किए गए थे। लेवल-1 का पासिंग परसेंटेज 63.63 % था। रीट लेवल-2 में 1155904 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें से 603228 परीक्षार्थी पात्र घोषित किए गए यानी लेवल-2 का रिजल्ट 52.19 फीसदी रहा था। लेवल-1 में 2.03 लाख और लेवल 2 में 6.03 लाख अभ्यर्थी पास हुए थे।