UP बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, देश-प्रदेश में शीर्ष पर रहें प्रयागराज के स्टूडेंट्स  | Prayagraj Students are toppers in UPSC and UP Board Exams

Share this on


UPSC 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप 

Prayagraj, UPSC Toppers, Shakti Dubey, Prateek Mishra, Abhi Jain,

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2024 के परीक्षा में प्रयागराज के मामा भांजा तलाब नैनी के रहने वाले देवेंद्र दुबे की बेटी शक्ति दुबे ने UPSC 2024 की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है।  इसके साथ-साथ प्रयागराज के रहने वाले अभि जैन को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में 34वीं रैंक हासिल हुआ है तो वहीं प्रयागराज के ही प्रतीक मिश्रा को ऑल इंडिया रैंक 234 मिला है। 

शक्ति दुबे ने क्या कहा ? 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला रैंक हासिल करने वाली शक्ति दुबे ने कहा, “ये मेरी काफी सालों की मेहनत है। मुझे थोड़ी देर के लिए विश्वास नहीं हो रहा था। पिछले साल साक्षात्कार के बाद मैं कट ऑफ से 12 अंक से चूक गई थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि रैंक 1 आएगी। परिणाम आने के बाद सबसे पहले मैंने पापा को फोन किया फिर अपनी मां को फोन किया। ये मेरा पांचवा प्रयास था।”

12th बोर्ड परीक्षा में Prayagraj के महक जायसवाल ने मारी बाजी 

उत्तर प्रदेश के 12वीं बोर्ड परीक्षा में बच्चा राम यादव इंटर कालेज, भुलाई का पुरवा, प्रयागराज की छात्रा महक जायसवाल ने 97.20% लेकर पुरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रयागराज की शिवानी सिंह ने 96.80% अंक लेकर पुरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 

यह भी पढ़ें

मजदूर की बेटी बनी स्टेट टॉपर, 12th बोर्ड एग्जाम में पाया पहला स्थान, भावुक कर देगी पिता की कहानी

 

बोर्ड परीक्षा परिणाम में रहा लड़कियों का दबदबा 

इस बार के रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से 10% ज्यादा पास हुई हैं।  इस बार 12 वीं की परीक्षा में कुल 27,05,017 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें 14,58,983 छात्र, जबकि 12,46,024 छात्राएं थीं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट की घोषणा की। 



Source link


Share this on

Leave a Comment