UP Board Result 2024-25: बच्चों से बढियां कैदियों का प्रदर्शन, 86% कैदी पास किये परीक्षा  | Prisoners performed better than children in UP Board Exams

Share this on


कैसा रहा कैदियों का प्रदर्शन ? 

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पर गौर करें तो 105 में से 91 कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। इसका पासिंग परसेंटेज 86% रहा। वहीं इस बार 12वीं की परीक्षा में 81.15% बच्चों ने सफलता पाई है। इस हिसाब से कैदियों का पासिंग परसेंटेज बच्चों से 5% ज्यादा रहा। 

वहीं दसवीं की परीक्षा जेल से 94 कैदियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 91 में कैदी पास हुए हैं। कैदियों का पासिंग परसेंटेज 96 प्रतिशत है। पिछले 5 साल की बात करें तो पासिंग परसेंटेज में 17 प्रतिशत इजाफा हुआ है। 2020 में 83 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए थे।

क्या है बारहवीं का परिणाम 

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणाम में बारहवीं के 81.15% बच्चों ने सफलता पाई है। इस बार 12वीं में कुल 27 लाख, 5 हजार, 17 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें 14 लाख, 58 हजार, 983 छात्र और 12 लाख 46 हजार 24 छात्राएं थीं। 

यह भी पढ़ें

मजदूर की बेटी बनी स्टेट टॉपर, 12th बोर्ड एग्जाम में पाया पहला स्थान, भावुक कर देगी पिता की कहानी

 

क्या रहा दसवीं का रिजल्ट 

 उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणाम में दसवीं के 90.11% छात्रों ने सफकता पाई है। इस बार 10वीं कुल 14,49,736 छात्र, जबकि 12,82,458 छात्राएं थीं। लड़कियां 93.87%, जबकि लड़के 86.66% पास हुए हैं। लड़कियां, लड़कों से 7.21 प्रतिशत अधिक पास हुई हैं। 



Source link


Share this on

Leave a Comment