कब हुई थी परीक्षा
इस साल परीक्षा 13 अप्रैल को हुई थी। आमतौर पर NDA और NA-I परीक्षा के 15 से 20 दिन के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, यूपीएससी को लेकर आधिकारिक परिणाम की घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें
बीपीएससी की मुख्य परीक्षा 25 अप्रैल से, केंद्र पर जाने से पहले पढ़ें जरूरी दिशा निर्देश
कैसे चेक करें रिजल्ट
- एनडीए और एनए परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर UPSC NDA, NA I रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें
- अब एक नया टैब खुलेगा, यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें
- सबमिट बटन दबाने के बाद रिजल्ट आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा
- इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें
406 पदों पर होगी भर्ती
हर साल यूपीएससी की ओर से साल में दो बार NDA परीक्षा आयोजित की जाती है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की भर्ती परीक्षा है, जिसके जरिए एयर फोर्स, इंडियन नेवी और इंडियन नेवल में भर्ती की जाती है। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद कैंडिडेट्स को SSB के इंटरव्यू में शामिल होना होता है। इस साल यूपीएससी इस भर्ती परीक्षा के जरिए NDA NA की कुल 406 सीटों पर भर्ती करेगा।
यह भी पढ़ें
Bihar Home Guard Recruitment 2025: पैसे कट जाना, रजिस्ट्रेशन आईडी नहीं मिलना…फॉर्म भरते वक्त आ रही है परेशानी, यहां करें संपर्क